फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Village chief had to pay feast in lockdown

लॉकडाउन में ग्राम प्रधान को दावत देना पड़ा महंगा

Sat, 11 Apr 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Village chief had to pay feast in lockdown
कोपागंज। कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव में ग्राम प्रधान को शुक्रवार की देर रात दावत देना उस समय महंगा पड़ गया जब मुखबिर की सूचना पर मयफोर्स मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष कोपागंज ने 20-22 की संख्या में उपस्थित लोगों को लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लंघन करते हुए पाया। थानाध्यक्ष और पुलिस बल को देखकर बहुत से लोग तो भाग गए, लेकिन मौके पर से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि प्रधान द्वारा ही मीट मछली की दावत देने पर लोग एक जगह एकत्रित हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान सहित तीन अन्य लोगों पर नामजद तथा 17-18 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कोपागंज विनय कुमार सिंह को शुक्रवार देर रात थाना क्षेत्र अंतर्गत काछीकला गांव में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 20 से 22 की संख्या में लोग ग्राम प्रधान अनिल राय के यहां गांव के ही राजकुमार राय उर्फ राजू के घर दावत कर रहे हैं। जब थानाध्यक्ष टीम समेत राजकुमार के घर पहुंचे तो 20 से 22 की संख्या में लोग एक दूसरे से नजदीक बैठे दावत खा रहे थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष को मौके पर पहुंचा देख लोगों में भगदड़ मच गई। जिसका फायदा उठाकर ग्राम प्रधान व राजकुमार सहित 17-18 लोग फरार हो गए। वहीं अरविंद प्रकाश द्विवेदी निवासी भेलूपुर वाराणसी तथा गांव के ही शिवम गुप्ता को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जब उक्त दोनों से लॉकडाउन और धारा 144 के बावजूद एकत्रित होने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया की सभी को प्रधान अनिल राय ने दावत के लिए बुलाया गया था, इसलिए वह सभी एकत्रित हुए थे। उसके बाद थानाध्यक्ष व पुलिस बल द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर उनकी गवाही के आधार पर दोनों व्यक्तियों सहित ग्राम प्रधान अनिल राय, राजकुमार राय के साथ-साथ 17-18 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed