फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vigilance raid ten people caught stealing

विजिलेंस का छापा दस लोग चोरी करते पकड़े गए

Fri, 21 Aug 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vigilance raid ten people caught stealing
वलीदपुर। मुहम्दाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव में शुक्रवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापेमारी किया। इस दौरान 10 लोग अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते मिले। विजलेंस टीम ने सभी के विरुद्घ मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। विद्युत प्रवर्तन दल मऊ के उप निरीक्षक हरेंद्र कुमार यादव अवर अभियंता श्याम नारायण के साथ कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव में शुक्रवार को छापेमारी किया। यहां दस लोग अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते मिले। इस दौरान विजलेंस टीम ने सभी के विरुद्ध मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में बिजली चोरी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराया। इस मौके पर विद्युत परिवर्तन दल ने राजस्व के रूप में एक लाख पचास हजार रुपया भी बकायेदारों से जमा कराया । इस मौके पर अवर अभियंता एसके गुप्ता, जितेंद्र कुमार, राजू आदि लोगों मौजूद रहे । प्रवर्तन दल द्वारा अचानक किए गए छापामारी से खैराबाद बाजार में हड़कंप मचा रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed