फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vigilance: Oxygen concentrator will be available in every CHC to protect against third wave

सर्तकता: तीसरी लहर से बचाव को लेकर प्रत्येक सीएचसी में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की होगी सुविधा

Tue, 13 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vigilance: Oxygen concentrator will be available in every CHC to protect against third wave
मऊ। जिले में संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कवायद में जुट गया है। विभाग ने जिले की सभी सीएचसी पर दस दस आक्सीजन ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेजने के साथ चार सीएचसी को एल-1 प्लस के रूप में चिह्नित किया है। जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर उन्हें उपचार के लिए बेड की कमी न हो। वर्तमान में जिले में एल-1 के रूप में केवल 100 बेड अस्पताल की उपलब्धता है। ऐसे में चार सीएचसी के एल-वन प्लस रूप में चिह्नित होने से 40 बेड की उपलब्धता और बढ़ेगी। इससे संक्रमण की स्थिति मेें दूसरी लहर की तरह अस्पतालों में हुई बेड की कमी की समस्या से नहीं जूझना होगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में तीसरी संक्रमण की संभावना को देखते हुए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में तीन बाल रोग विशेषज्ञों को विशेष प्रशिक्षण देने का कार्य पूूरा किया जा चुका है। साथ ही अब जिले में संक्रमण की स्थिति में उपचार के लिए पहले से चिह्नित 100 बेड के एल-1 अस्पताल के साथ चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट, रतनपुरा, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना को एल-प्लस में चिहिन्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन से मिले 90 कंसन्ट्रेटर को इन केंद्रों केे अलावा सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जा चुका है। बोले कि तीसरी लहर में संक्रमण का खतरा बढ़ने पर इन अस्पतालों को एल-वन प्लस के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा। जहां संक्रमित मरीजों को रखकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार किया जा सकेगा। बताया कि संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को लेकर हर स्तर से तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में एल-2 अस्पताल परदहां में बेड़ की क्षमता को भी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान में यहां 50 बेड की क्षमता है, जिसे बढ़ाकर 70 से 80 तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed