फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vigilance of police averted a ruckus in Mohammadabad Gohna

मोहम्मदाबाद गोहना में पुलिस की सतर्कता से बवाल टला

Wed, 29 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vigilance of police averted a ruckus in Mohammadabad Gohna
मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बा के अतरारी चुंगी पर सोमवार की रात साढ़े नौ बजे बाइक और ऑटो की टक्कर के मामूली विवाद में युवकों और ऑटो चालक के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद युवकों के फोन करने पर एक समुदाय के सैकड़ों लोग मौके पर आ गए। भीड़ में जुटे लोगों ने वहां पर मौजूद दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव के दो युवक बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान अतरारी चुंगी पर पीछे से आ रहे ऑटो से बाइक को धक्का लग गया। जिसे लेकर युवक विवाद करने लगे। विवाद के बीच ऑटो चालक और युवकों के बीच मारपीट हो गई। बाइक सवार युवकों ने वहां से मात्र 200 मीटर दूर गांव के लोगों को सूचना दिया तो वहां से सैकड़ों लोग अतरारी चुंगी पर आ गए। लेकिन इस बीच मौका पाकर ऑटो चालक वहां से ऑटो लेकर भाग गया।
विज्ञापन

ऑटो चालक के मौके पर न मिलने पर भीड़ में जुटे कुछ लोगो ने वहां पर मौजूद दूसरे समुदाय के लोगों को मारना पीटना शुरू कर दिया। इस बीच मारपीट के शिकार दूसरे समुदाय के लोगो की सूचना पर उनके पक्ष के भी दर्जनों लोग मौके पर आ गए और दोनो पक्षों में हाथापाई और मारपीट होने लगी। मारपीट की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को हटा बढ़ा दिया। साथ ही एक दर्जन लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आए। पुलिस की सख्ती को देखते हुए दोनों पक्ष के लोगों ने गलती मानते हुए देर रात सुलह समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोगों में मामूली विवाद हो गया था। जिसको लेकर कुछ लोगो में हाथापाई हो गई। बाइक के नुकसान का मुआवजा मिलने के बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया है। सख्त हिदायत के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed