{"_id":"69fb24c052c8b25f920fa5e6","slug":"video-viral-of-physical-altercation-between-biker-and-bus-driver-in-mau-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाइक और रोडवेज चालक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, बीच सड़क पर जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाइक और रोडवेज चालक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, बीच सड़क पर जमकर हुआ हंगामा
Wed, 06 May 2026 04:55 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 06 May 2026 04:55 PM IST
सार
Mau News: मऊ शहर के कैलेंडर तिराहा से 50 मीटर पहले टीवीएस एजेंसी के समीप बाइक और बस में टक्कर होने से बच गई। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों के बीच काफी देर तक मारपीट और गालीगलौज होती रही।
विज्ञापन
मौरपीट का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कैलेंडर तिराहा के समीप बुधवार को दिन में रोडवेज चालक और बाइक सवार युवक के बीच तू- तू मैं- मैं के बाद मारपीट हो गई। लगभग आधे घंटे तक रोड पर हंगामा होता रहा। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष को पकड़ कर कोतवाली ले आई। बाद में दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
क्या है मामला
बुधवार को सुबह 10:15 बजे मऊ डिपो की अनुबंधित बस आजमगढ़ जा रही थी। कस्बा के कैलेंडर तिराहा से 50 मीटर पहले टीवीएस एजेंसी के समीप बाइक और बस में टक्कर होने से बच गई। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। बाइक सवार युवक वहीं पास के रौजा मखदूम का रहने वाला प्रतीक यादव और बस चालक कस्बा के ही फरीदपुर मोहल्ला निवासी अभिषेक है।
विज्ञापन
झगड़ा बढ़ता देखकर दोनों ने अपने-अपने परिवार वालों को सूचना दिया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। काफी देर तक हंगामा और मारपीट हुआ। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में कोतवाल केके वर्मा का कहना है कि दोनों पक्ष स्थानीय होने के नाते सुलह समझौता कर लिए हैं। सार्वजनिक स्थल पर मारपीट करने पर दोनों का शांति में चालान किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन