फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vehicles will not go towards Dhekuliya Ghat from TCI turn

Mau News: टीसीआई मोड़ से ढेकुलिया घाट की ओर नहीं जाएंगे वाहन

Thu, 07 Nov 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not go towards Dhekuliya Ghat from TCI turn
मऊ। डाला छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए शहर में रुट डायवर्जन किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि सात नवंबर को दोपहर दो बजे से 8 नवंबर को सुबह आठ बजे तक गाजीपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन बढुआगोदाम से मतलुपुर होते हुए आजमगढ़ जाएंगे। जबकि आजमगढ़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन मतलुपुर से बढुआगोदाम होते हुए गाजीपुर जाएंगे। वहीं टीसीआई मोड़ से कोई वाहन ढेकुलिया घाट की तरफ नहीं जाएंगे।
जिन्हें बलिया जाना है वह मतलुपुर होकर डांडी मोड़ होते हुए बलिया जाएंगे। गोरखपुर से आने वाले भारी वाहन जिनको वाराणसी, गाजीपुर जाना है उन्हें डांडी मोड़ से मतलूपुर की ओर मोड़ दिया जाएगा जो मतलुपुर, बढुआगोदाम होते हुए निकल जाएंगे। इसी तरह छोटे वाहन जिसमें दुपहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन शामिल हैं। वह बाल निकेतन से भीटी की तरफ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

इन वाहनों को आजमगढ़ मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ढेकुलियाघाट से कोई भी वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। इसी तरीके से टीसीआई मोड़ से कोई भी वाहन ढेकुलियाघाट की ओर आने नहीं दिया जाएगा। उन्हें बंधे की तरफ मोड़ दिया जाएगा। इसी तरीके से भीटी चौक से भीटी घाट तक किसी भी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित है। वहीं ब्रह्मस्थान से भीटी तक कोई भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा। उन्हें गाजीपुर तिराहा से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात स्थानों पर बनेंगे बैरियर
मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को लेकर सात जगहों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इसके तहत टीसीआई मोड़, ढेकुलियाघाट, ब्रह्मस्थान, बालनिकेतन मोड़, भीटी चौराहा, रेलवे फाटक,मिर्जाहादीपुर तिराहा पर बैरियर बनाए गए हैं।
हर घाट पर सक्रिय रहेगी क्यूआरटी टीम
मऊ। एसपी ने बताया कि छठ पर्व को लेकर सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। साथ ही पुलिस कर्मी, महिला पुलिसकर्मी के अलावा पीएसी और अग्निशमन के जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सरयू और तमसा नदी के किनारे घाटों पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गोताखोर के साथ नाविकों के साथ कुशल तैराक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा भी हर घाट पर क्विक रिस्पांस टीम भी बनाई गई है।

आज और कल बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय
मऊ। डाला छठ महापर्व को लेकर पहली बार स्कूलों में दो दिन की छुट्टी की गई है। तमसा, सरयू सहित जिले के विभिन्न घाटों पर भीड़ को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सीबीएसई, आईसीएसई, राजकीय, सहायता प्राप्त सहित मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को बृहस्पतिवार और शुक्रवार यानि सात, आठ नवंबर को बंद करने का आदेश दिया है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने दी। बताया कि छठ पर्व पर भारी भीड़ के चलते रुट डायटवर्जन की संभावना के चलते आदेश दिया गया है।



चेयरमैन प्रतिनिधि ने छठ पूजा के लिए घाटों का किया निरीक्षण
वलीदपुर। नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड ने तमसा नदी राजघाट पर छठ पूजन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। नगर पंचायत कर्मचारी को निर्देशित करते हुए कहा कि व्रती महिलाओं को कोई समस्या न हो इसके लिए सभी लोग मुस्तैदी से तैनात रहें।

देर शाम तक घाटों पर चलता रहा सजावट कार्य
मधुबन। नगर पंचायत में चल रही छठ पूजा की तैयारियां पूरी हो गई। तहसील क्षेत्र में नदी की दूरी अधिक होने का कारण यहां अधिकतर जगहों पर पोखरी-तालाबों के किनारे ही पूजा-अर्चना होती है। बुधवार को यहां साफ-सफाई एवं सजावट का काम चलता रहा। इस बीच प्रशासन की तरफ से यहां गहरे तालाबों को चिंहित कर उसकी बैरिकेटिंग भी की गई है। वहीं पूजा की वेदी को भी सजाने का काम चलता रहा।
कई जगहों पर ग्राम प्रधान अपने स्तर पर सफाईकर्मियों को लगा कर साफ-सफाई, सजावट, लाइटिंग आदि का काम पूरा कराने में लगे रहे। बुधवार को उफ़रौली, बीरा बाबा का चौरा, दरगाह, दुबारी आदि जगहों पर कई तालाबों की रस्सी के सहारे बैरिकेटिंग की गई। पुलिस कर्मी भी एक-एक तालाब का निरीक्षण कर यहां पानी की गहराई की रिपोर्टिंग करते नजर आए।


कुशल नाविकों को भ्रमण करने का निर्देश
दोहरीघाट। छठ पूजा की पूर्व संध्या पर कस्बा स्थित रामघाट पर बुधवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, अपर जिलाधिकारी सतप्रिय सिंह, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार गोस्वामी घाट की साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने घाट पर सुरक्षा का समुचित प्रबंध करने के लिए दिशा निर्देश दिया। कुशल नाविकों को पूजा के समय निरंतर भ्रमण करने का निर्देश दिया। महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए स्थान निर्धारित करने को कहा।

नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि नगर के बड़े नालों द्वारा जो गंदा पानी नदी में गिर रहा है उसके लिए शीघ्र एसीपी की व्यवस्था कराया जाएगा। नगर के विस्तारीकरण के लिए त्योहार कार्रवाई की जाएगी l रामघाट पर पक्का घाट बनाने के लिए त्योहार बाद शिलान्यास कराई जाएगा। इस दौरान क्षेत्राधिकार घोसी दिनेश दत्त मिश्रा, थानाध्यक्ष प्ररमेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed