फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vehicles standing on the road, getting jammed

Mau News: सड़क पर खड़े हो रहे वाहन, लग रहा जाम

Thu, 30 Mar 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Vehicles standing on the road, getting jammed
शहर के बाजार में पार्किंग का अभाव है। यही वजह है कि सड़क पर बेतरतीब खड़े किए जा रहे वाहनों से जाम की समस्या पैदा हो रही है। यहा मॉल तो बनाए गए लेकिन उनमें भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में इन बाजारों में एक असुविधा जनहित के लिए नासूर बन रही है। शहर में दस से ज्यादा बड़े शापिंग मार्ट हैं। इनमें करीब सात सहादतपुरा मुहल्ले में मुख्य सड़क पर हैं। लेकिन एक दो को छोड़कर किसी की पार्किंग नहीं है। कुछ में अंडरग्राउंड में पार्किंग है तो जरूर लेकिन वह वाहन पार्क करने की बजाय रेस्टोरेंट संचालित किए जा रहे हैं। नगर में लगने वाले अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदारी नगर पालिका और प्रशासन की है, लेकिन सालों से इन स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कवायद नहीं की गई। कभी कभार औपचारिकता या कोई त्योहारों पर जरुर नगर पालिका और पुलिस तथा प्रशासन से सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है, लेकिन अभियान के दूसरे दिन फिर वहीं स्थिति हो जाती है। हालात यह है कि नगर के किसी प्रतिष्ठान के बाद पार्किग न होने के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े होने से गाजीपुर तिराहा से लेकर कचहरी मोड़ तक जाम लगा रहता है। वहीं यही स्थिति आजमगढ़ मोड़ से रोडवेज तक होती है। नगर के सदर चौक पर भी दिन भर जाम की स्थिति रहती है। वहीं नगर के मिर्जाहादीपुरा चौराहे के पास भी दुकानों के आगे वाहनों के खड़े रहने से जाम लगाता रहता है। भीटी अंधा मोड़ से लेकर भीटी चौराहा और बहादुरगंज रोड तक जाम की समस्या पूरे दिन रहती है। कोट नगर में अंडर ग्राउंड पार्किंग के साथ दूूसरे पार्किंग स्थल बनाए जाने की योजना है, इसको लेकर कवायद भी की जा रही है। जल्द ही इस समस्या का निदान करने की तैयारी की जा रही है। -दिनेश कुमार ईओ, नगर पालिका मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed