फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vehicle Checking at Public Places

सार्वजनिक स्थानों पर हुई वाहन चेकिंग

Sat, 15 Jul 2017 11:43 PM IST
mau news
mau news Updated Sat, 15 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
 Vehicle Checking at Public Places
रोडवेज परिसर बस में चेकिंग अभियान में जुटे पुलिसकर्मी।
 मऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा में शुक्रवार को विस्फोटक मिलने के बाद जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। सजगता के नाम पर जगह-जगह वाहन चेकिंग कराई जा रही है। सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे, रोडवेज और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया।       
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद सबसे पहले संवेदनशील स्थल दीवानी कचहरी पर 12.30 बजे पहुंचा। यहां मुख्य गेट पर सुरक्षा के मद्देनजर मेटल डिटेक्टर तो लगा रहा। लेकिन वहां पर कुछ पुलिसकर्मी मौजूद रहे जो आने जाने वालों को चेक कर रोकटोक कर रहे थे। रोडवेज परिसर का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

 अपराह्न लगभग दो बजे बसों में सुरक्षाकर्मियों ने चेकिंग की। लखनऊ जाने वाली बसों में चेकिंग के लिए ज्यादा एहतियात बरती गई। आजमगढ़ मोड़ पर दो यातायात पुलिस के जवान खड़े थे ,जो वाहनों को आने जाने देने के साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वालों को रोक करके उनका कागजात आदि चेक कर रहे थे। नगर के अली बिल्डिंग बाजार, सदर चौक पर भी सुरक्षा के कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं दिखे। हालांकि कुछ पुलिसकर्मी चक्रमण करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे के करीब यही हाल रेलवे स्टेशन का भी था। यहां पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान थाने पर मौजूद थे लेकिन प्लेटफार्म पर कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आ रहा था। रेलवे स्टेशन पर एक दो जीआरपी के जवान मौजूद थे। विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में सजग रहें कि कोई व्यक्ति इस प्रकार के विस्फोटक पदार्थ न लेकर आने जाने पाए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का कहना है कि जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं साथ ही एक अंतराल पर वाहन चेकिंग भी करने के निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज बस आदि पर भी नजर रखी जा रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed