{"_id":"69f25aef531857e1d401806d","slug":"vedanta-super-kings-beat-titans-by-32-runs-mau-news-c-295-1-svns1029-144734-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वेदांत सुपर किंग्स ने टाइटंस को 32 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वेदांत सुपर किंग्स ने टाइटंस को 32 रनों से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता वेदांत सुपर किंग्स का बल्लेबाज। सं
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बुधवार को वेदांत प्रीमियर लीग के तहत वेदांत टाइटंस और वेदांत सुपर किंग्स के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया। इसमें वेदांत सुपर किंग्स ने वेदांत टाइटंस को 32 रनों से हरा दिया।
मैच में वेदांत टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेदांत सुपर किंग्स की टीम 16.5 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अर्पित ने 41 रन, सौरभ ने 18 रन, ओंकार राय ने 17 रन और कप्तान आदर्श जायसवाल ने 10 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 28 रन मिले।
वेदांत टाइटंस की ओर से अमन गुप्ता, प्रिंस सरोज और अभय ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शुभम सिंह और ओमजीत सिंह को एक-एक सफलता मिली।
124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत टाइटंस की टीम 91 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शुभम सिंह ने 25 रन, प्रिंस सरोज ने 11 रन और अभय ने 10 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 24 रन मिले।
विज्ञापन
वेदांत सुपर किंग्स की ओर से अर्पित धनराज ने तीन विकेट लिए, जबकि शेखर सरोज और बेलाल अहमद को दो-दो विकेट मिले। आदर्श जायसवाल और राजा चौहान को एक-एक विकेट मिला।
अर्पित धनराज को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज चुना गया, जबकि बेलाल अहमद को बेस्ट गेंदबाज तथा जियाउर्रहमान को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। मैच में अंपायर की भूमिका नीलेंद्र सिंह और आर्यन प्रजापति ने निभाई, जबकि स्कोरिंग यश रघुवंशी ने की।