{"_id":"5eda774a8ebc3e904543a68b","slug":"various-programs-organized-on-environment-day-mau-news-vns5285522179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम
विज्ञापन
परदहां ब्लाक के ताजोपुर स्थित सैनिक नर्सिंग स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोधण करते प्रबं
- फोटो : MAU
मऊ। आईएमए और शारदा नारायण हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि डीएफओ संजय विश्वाल ने कहा कि आज के समय दूषित वातावरण में पेड़-पौधों का होना मनुष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जंगल, फलदार वृक्ष तथा हरे भरे पेड़ों के अंधाधुंध कटान से पर्यावरण असंतुलन का खतरा बढ़ता जा रहा है।
शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा.संजय सिंह ने कहा कि कोरोना काल में थोड़े समय के लिए इंसानी गतिविधियां कम क्या हुईं, हवा साफ हो गई। आसमान नीला दिखने लगा। तारे और चमकदार नजर आने लगे। कई नदियों का जल पहले की तुलना में ज्यादा स्वच्छ हो गया। कहाकि हम सबको पर्यावरण का प्रहरी बनना होगा।
डा. एकिका सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाएगें तो कल आने वाले बच्चो के लिए पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। बैठक में डा. कुसुम वर्मा,सचिव डा. सीएस साहनी की ओर से चिकित्सकों को पौधा वितरत किया गया। इस मौके पर सोसायटी ऑफ इमरजेंसी मेडिसीन के अध्यक्ष डा. सुजीत सिंह, डा. राहुल कुमार, डा. आशीष वर्मा,शिव कुमार सिंह, मनीष शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
उधर नगर के ब्रह्मस्थान स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रकाश हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ मनीष राय और प्रिंसिपल डा.रवि कुमार ने स्कूल परिसर में फलदार बृक्षों के पौधे लगाए। मनीष राय ने बताया कि हर साल कम से कम 5000 पौधे लगाए जाएंगे। नगर के श्याम संजीवनी अस्पताल परिसर में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने फलदार वृक्षों के पौधों का रोपण किया। डा. एसएन राय, नागेंद्र जायसवाल, रवीश तिवारी, रवि खतीजा, सौरभ जायसवाल आदि शामिल थे।
उधर नेहरू युवा केंद्र की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी में मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।उधर ताजोपुर स्थित सैनिक नर्सिंग स्कूल में भी ब्रिगेडयर पीएन सिंह की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया। इस मौके पर स्कूल परिसर में पौधे रोपित किए गए।