फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Valyidpur and Chirayyakort Bange Nagar Panchayat

वलीदपुर व चिरैयाकोर्ट बनेंगे नगर पंचायत

Thu, 30 Mar 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 30 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में नवसृजित दो नगर पंचायतों में चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाई तेजी से चल रही है। नगर पंचायतों के वार्डों के परिसीमन का कार्य पूरा कर रिपोर्ट मंजूरी हेतु शासन में भेजी जा चुकी है। दोनों नगर पंचायत में 16-16 नए वार्डों को गठित करने का प्रस्ताव लंबित है। इस बीच नगर पंचायत चुनाव को लेकर शासन स्तर से जल्द ही नए आदेश निर्देश आने की संभावना है। प्रथम अध्यक्ष बनने को लेकर दोनो नगर पंचायतों में दर्जनों लोग बैनर व पोस्टर के माध्यम से उम्मीदवारी ठोकने में जुटे हैं।
विज्ञापन



 सपा शासन में चिरैयाकोट और जनपद की बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक वलीदपुर को नगर पंचायत बनाए जाने के बाद अब यहां के लोगों को पहले नगर अध्यक्ष का इंतजार है। शासन के निर्देश पर सर्वे के आधार पर वलीदपुर नगर पंचायत की 2011 की जनगणना के आधार पर कुल आबादी 25575 दर्ज है। आबादी के आधार पर यहां कुल 16 नए वार्डों का  गठन किया जाना है। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के दक्षिणी इलाके में चिरैयाकोट के नाम से गठित नई नगर पंचायत की आबादी 24778 है। इस नगर पंचायत में भी कुल 16 वार्ड गठित किया जाना है। प्रदेश में सत्ता और शासन बदलने  के बाद अब लोगो के नगर पंचायत के चुनाव का इंतजार है। बता दे कि नगर  निकायों और पालिकाओं का चुनाव इसी साल होना है। इसके लिए पूर्व सपा सरकार  के निर्देशानुसार परिसीमन और वार्डो के गठन की कार्यवाई कर मंजूरी के लिए  शासन में भेजा जा चुका है। अब देखना है कि नई भाजपा सरकार नगर निकाय चुनावों के लिए निर्धारित प्रावधानों में कोई बदलाव करती है अथवा पहले की तरह ही निकाय चुनाव कराए जाने का निर्देश जारी कर रही है। वैसे अब निकाय चुनाव निकट देखते हुए चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार नगर पंचायतों म्रें  बैनर पोस्टर और होर्डिग टांगकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed