{"_id":"b79a8d8c88c236495a2f65ffeb2b3dff","slug":"utrwain-black-films-from-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों से उतरवाईं काली फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों से उतरवाईं काली फिल्में
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 23 May 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे पर चलाए गए जांच अभियान में पुलिस ने शनिवार को दो वाहनों पर अवैध रूप से लगाए गए उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड और स्टीकर को हटवा दिया। इसके साथ ही 10 वाहनों के शीशे से काली फिल्म उतरवाई गई। वहीं एक वाहन से नीली बत्ती भी उतवाई। जांच के दौरान पुलिस ने 20 वाहनों का चालान कर 22 सौ रुपये जुर्माना वसूला।
शनिवार की सुबह यातायात पुलिस प्रभारी एमपी सिंह और सारहू चौकी इंचार्ज आर एस नागर के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस ने 20 वाहनों को चालान किया। जिसमें 12 यातायात पुलिस, आठ सारहू चौकी इंजार्च ने किया।