{"_id":"621a6bc9d815a678be03ea6f","slug":"usman-of-mau-trapped-in-ukraine-mau-news-vns640657611","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में फंसा मऊ का उस्मान:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में फंसा मऊ का उस्मान:
विज्ञापन
रूस के यूक्रेन पर हमले से जिले के कई छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए अपने परिवार से दूर यूक्रेन में फंस गए हैं। हमले के कारण हवाई यात्रा प्रभावित हो गई है। जो छात्र घर आने की आस लगाए बैठे थे, वह सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनकी जल्द से जल्द देश वापसी का इंतजाम किया जाए।
शहर कोतवाली अंतर्गत मुंशी पुरा निवासी उस्मान अंसारी पुत्र बिलाल अंसारी इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के पश्चात यह सन 2017 में यूक्रेन के डेनीएप्रोच शहर के एनबीसी मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे(। तब से वह एक बार ही केवल भारत में आए हैं उनकी पढ़ाई का यह पांचवा वर्ष है। वह अपने माता-पिता सेवीडियो कॉल के जरिए की बात करते हैं पिता बिलाल अहमद अंसारी ने बताया कि सबसे बड़ी पुत्री फातिमा फिरदोस एमपी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी है। तथा दूसरे नंबर का पुत्र मोहम्मद उमर आगरा से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके हैं और सबसे छोटा पुत्र उस्मान अंसारी यूक्रेन एनबेसी में एमबीबीएस का लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा है। मेरे पुत्र की वापसी के लिए 24 फरवरी का टिकट हुआ था जैसे ही एयरपोर्ट के पास ेपहुंचे ही थे कि भगदड़ के वजह से उसको एनबीसी वापस लौटना पड़ा तब से मेरा पूरा परिवार पूरी तरह से दहशत में है। उस्मान अंसारी ने वीडियो कॉलिंग के जरिए बताया कि रूस द्वारा यूक्रेन पर भयंकर बमबारी के बाद पूरी तरह दहशत में जी रहे हैं। और उस्मान अंसारी ने अपने माता पिता और भाई बहन से व्हाट्सएप कॉल के जरिए वहां की स्थिति के बारे में बताया कहा कि यूक्रेन की राजधानी कीव से उनका शहर कुछ ही दूरी पर है और यहां के हालात काफी बिगड़ चुके हैं कभी भी यहां पर भी बमबारी हो सकती है और नेटवर्क कट सकता है। लिहाजा आगे कब बात होगी यह तो अल्लाह ही जानता है। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास से संपर्क किया तो आश्वासन मिला कि रुकिए जल्द ही आप लोगों के निकलने की व्यवस्था की जाएगी।यह बात सुनकर उनके परिवार जनों का दिल बैठा जा रहा है और किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित होकर सरकार के मदद की गुहार लगा रहे हैं।