फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Use green manure, make the soil healthy

Mau News: हरी खाद का प्रयोग करें, मिट्टी को सेहतमंद करें

Thu, 25 May 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Use green manure, make the soil healthy
मऊ। कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी की तरफ से पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अंतर्गत बुधवार को पिलखी गांव में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर किसान गोष्ठी एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण करने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई। साथ ही मृदा स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए विभिन्न प्रकार के कंपोस्ट तथा हरी खाद का प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा ने कहा कि भरपूर उत्पादन प्राप्त करने के लिए मृदा का स्वस्थ रहना आवश्यक है। अंधाधुंध रासायनिक खादों के प्रयोग से एवं कृषि में मशीनीकरण की वजह से कृषि उत्पादन पर प्रभाव पड़ रहा है। अधिक अन्न उत्पादन और किसानों को जागरूक करने के लिए मृदा वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह ने मिट्टी की सेहत में सुधार हेतु फसल चक्र अपनाने के लिए सुझाव दिया तथा मिट्टी में पोषक तत्व और जैविक कार्बन बढ़ाने के लिए किसानों को विस्तार से बताया। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र कुशवाहा ने बताया कि फसलों के अच्छे संयोजन से भी मिट्टी की उर्वरता ठीक रखकर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बीज प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक डॉक्टर हिमांशु राय ने कहा कि मृदा के भौतिक, रासायनिक और जैविक दशाओं का सुधार कर अधिक अन्न उपजाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed