फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Urban Development Minister performed Bhoomi Pujan of ROB in Indara

Mau News: नगर विकास मंत्री ने इंदारा में आरओबी का किया भूमिपूजन

Fri, 25 Jul 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Urban Development Minister performed Bhoomi Pujan of ROB in Indara
इंदारा। इंदारा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सुधाकर सिंह विधायक घोसी, अपर मंडल प्रबंधक अजय सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। 64.75 करोड़ से बनने वाले आरओबी का निर्माण का कार्य शुरू हो गया। यह डेढ़ वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। जिससे लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। वाराणसी-गोरखपुर रेल मार्ग इंदारा 4 स्पेशल रेलवे क्राॅसिंग पर लोग जाम से परेशान रहते हैं। रेलवे क्राॅसिंग पर अक्सर जाम लगता है। कई बार एक से ज्यादा ट्रेन गुजरने पर राहगीरों, यहां तक की एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहनों को भी लंबे समय तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता था। एंबुलेंस के रेलवे क्राॅसिंग पर फंसे होने की वजह से मरीजों की जान भी जा चुकी है। जिससे क्षेत्र की जनता यहां आरओबी की मांग कर रही थी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि, रेलवे क्रॉसिंग पर वैकल्पिक कोई भी रास्ता नहीं था। जिससे अक्सर यहां जाम की स्थिति बन जाती थी। आरओबी इंदारा 700 मीटर लंबा रहेगा। ओवरब्रिज निर्माण की लागत 64.75 करोड़ रुपये की है। नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि से इंदारा रेलवे क्राॅसिंग के कारण लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता था। ओवरब्रिज 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। ऐतिहासिक ब्रिज का काम 50 वर्ष की समस्या से छुटकारा मिल गया। भूमिपूजन में जिलाध्यक्ष भाजपा रामाश्रय मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, अदरी नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता जायसवाल, अरशद जमाल,बजरंगी सिंह बज्जू, आनंद सिंह रेकवार, गनेश सिंह, अखिलेश तिवारी,उदय प्रताप सिंह, सूरज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed