फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Politics Arvind Rajbhar took political jibe on MP Rajiv Rai in mau said NDA is developing

UP Politics: सांसद राजीव करा लें आंख का ऑपरेशन..., अरविंद राजभर ने किया तंज; बोले- NDA करा रहा जिले का विकास

Wed, 19 Mar 2025 06:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Mar 2025 06:22 PM IST
सार

अरविंद राजभर ने घोसी सांसद राजीव राय पर सियासी तंज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एनडीए सरकार पूरे देश का विकास कर रही है। मऊ में हो रहा विकास शायद सपा के लोगों को नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
UP Politics Arvind Rajbhar took political jibe on MP Rajiv Rai in mau said NDA is developing
मऊ जंक्शन का रियलिटी चेक करते अरविंद राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद में घोसी सांसद राजीव राय के सईदी रोड सड़क और मऊ जंक्शन को लेकर दिए गए बयान के बाद बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और 2024 के लोकसभा चुनाव घोसी लोकसभा से एनडीए के प्रत्याशी रहे।

विज्ञापन




अरविंद राजभर ने मऊ जंक्शन का रियलिटी चेक किया। निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अरविंद राजभर ने कहा कि घोसी सांसद राजीव राय को दिनौनी हो गया है, करा ले ऑपरेशन। कहा कि 2003 से रेलवे स्टेशन पर आ रहा हूं, तब से अब में जमीन आसमान का फर्क है। 
विज्ञापन


अरविंद राजभर ने कहा कि मऊ में बनी 'सईदी रोड' को सांसद के करीबियों ने बनवाया था। अब डीएम से कहकर जांच कराऊंगा। कहा कि बीते साल सांसद राजीव राय ने मऊ जंक्शन पर आकर बदहाली का मुद्दा उठाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि एनडीए के विकास कार्यों की पूरे देश में चर्चा हो रही है। इस विकास को देखने के लिए सांसद राजीव राय को विरोध का चश्मा उतारना होगा। कहा कि रेलवे स्टेशन का ऐसा कायाकल्प हुआ, जिसकी कल्पना भी मऊ के लोगों ने नहीं की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed