फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP News We conserve river and water oath taken on banks of Tamsa Rangoli competition organized

UP News : नदी और जल का करेंगे संरक्षण..., तमसा तट पर ली गई शपथ; रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Sun, 17 Nov 2024 07:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 07:12 PM IST
सार

Mau News : रोटरी क्लब मऊ की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। आकर्षक रंगोली ने सभी का मन मोह लिया। इसके माध्यम से लोगों से पर्यावरण, नदी और जल संरक्षण की अपील की गई।

विज्ञापन
UP News We conserve river and water oath taken on banks of Tamsa Rangoli competition organized
प्रतियोगिता के दौरानी चित्रकारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के मऊ महादेव मंदिर शांतिकुंज गायघाट पर रविवार को रोटरी क्लब मऊ के तत्वावधान में चित्रकला-रंगोली प्रतियोगिता एवं नदी एवं जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आजीवन प्रतिदिन एक पौधरोपण को संकल्पित पर्यावरणविद् शैलेन्द्र यादव ने भी सहभागिता किया।

विज्ञापन




संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आईएमए अध्यक्ष डॉ. एससी तिवारी ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का अमूल्य धरोहर है। इसका संरक्षण करना अपने जीवन का संरक्षित करना है। अपने घरों से पानी की बचत करें और अपव्वय होने से बचे। जो पौधे लगाएं उसे अंत तक संरक्षित रहें।
विज्ञापन




रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि जो पेड़ लगाएं उसे बचाने की भी जिम्मेदारी हम सभी की है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ.रामविलास भारती ने कहा कि नदियों और जल को प्रदूषित होने से बचाएं और प्रकृति के अनुसार आचरण करने का प्रयास करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. तेजभान ने कहा कि नदियों को दूषित होने से बचाएं। कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के सचिव पुनीत श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नदियों और जल संरक्षण को अपने जीवन का लक्ष्य बताया।



कार्यक्रम में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला-रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें चित्रकला जूनियर वर्ग में प्रथम जाह्नवी, द्वितीय द्विवांशी बरनवाल, तृतीय रश्मि चौरसिया, सीनियर में समूह में शीतल यादव प्रथम, द्वितीय सूरज साहनी, तृतीय अर्शी बानो, रंगोली जूनियर स्तर में प्रथम समूह प्राची श्रीवास्तव, द्वितीय समूह वैष्णवी द्विवेदी, तृतीय समूह पायल, सीनियर में प्रथम समूह पल्लवी गौतम, द्वितीय सृष्टि ने स्थान मिला।जिन्हें प्रशस्ती पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नदी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अतिथि डॉ.एस.सी.तिवारी ने सभी लोगों को शपथ दिलाई। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने चिकित्सक एस.एन.खत्री के निधन पर मौन रहकर शोक संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम के आयोजक पर्यावरणविद् शैलेन्द्र यादव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आजीवन पर्यावरण संरक्षण एवं आजीवन पेड़ लगाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन बृजेश यादव ने किया। 




इस अवसर पर शमीम अहमद, डॉ. एचएन सिंह, डॉ. असगर अली, अंजनी सिंह, सचिन्द्र सिंह, एके सिंह डॉ. खालिद, सौरभ बनरवाल, तेजप्रताप तिवारी, डॉ. मृत्युंजय, डॉ. नागेंद्र सिंह, सौरभ बरनवाल, ज्ञानेन्द्र सिंह, अंजनी सिंह, अरबाज खान, पवन कुमार गुप्ता, पूजा राय, सावित्री, शालिनी यादव, आभा त्रिपाठी, अनीता यादव, मंजू चौरसिया, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed