{"_id":"58c19b5d4f1c1bbb50dc3f01","slug":"up-board-team-for-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः परीक्षा के लिए टीम बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः परीक्षा के लिए टीम बनी
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ आशुतोष द्विवेदी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित होने वाली बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। इसके लिए 45 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा चार जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। वित्तविहिन केंद्रों पर पैनी नजर रखी जाएगी। चार उड़न दस्ते हमेशा केंद्रों का भ्रमण करेंगे। अबकी बोर्ड परीक्षा में103444 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह से होमवर्क करने में जुट गया है। 236 परीक्षा केंद्रों पर 103444 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल में 58736 तथा इंटरमीडिएट में 44708 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा चार सचल दस्ते भी तैनात होंगे जो परीक्षा के समय तक चक्रमण करते रहेंगे। सचल दस्ता में जिला विद्यालय निरीक्षक, माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्त व लेखाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा डायट प्राचार्य के नेतृत्व में सचल दस्ता गठित किया गया है।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय का कहना है कि सचल दस्तों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। बोर्ड परीक्षा की सुचिता कि बनाए रखने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वित्तविहिन परीक्षा केंद्रों पर काफी सतर्कता बरती जाएगी।