{"_id":"65a38095da85fadf120ea10f","slug":"up-board-samadhan-portal-will-solve-the-problems-of-students-mau-news-c-295-1-svns1028-7629-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: यूपी बोर्ड समाधान पोर्टल दूर करेगा छात्रों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: यूपी बोर्ड समाधान पोर्टल दूर करेगा छात्रों की समस्याएं
विज्ञापन
मऊ। अब यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को अंकपत्र सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यूपी बोर्ड ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए समाधान पोर्टल शुरू किया है। सभी समस्याओं का समाधान अब पोर्टल के जरिए ही किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
यूपी बोर्ड से संबद्ध जिले में 519 माध्यमिक विद्यालय हैं। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अंकपत्र, प्रमाण पत्र समेत किसी भी अभिलेख में कोई दिक्कत होने पर पहले स्कूल, कॉलेज से लेकर बोर्ड कार्यालय तक के चक्कर लगाने होते थे। इसमें उनके समय और धनराशि दोनों की बर्बादी होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उनकी समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है।
इस पर मूल प्रमाणपत्र, डुप्लीकेट प्रमाणपत्र, मूल अंकपत्र, डुप्लीकेट अंकपत्र, संशोधित प्रमाणपत्र, संशोधित अंकपत्र, निरस्त परीक्षाफल, रोके गए परीक्षाफल, अपूर्ण/त्रुटिपूर्ण परीक्षाफल, बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षाफल अपडेट करना, माइग्रेशन प्रमाणपत्र सहित 13 समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही इन सभी कामों के लिए 15 दिन का समय भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों को पंजीकरण के बाद आईडी और पासवर्ड संभालकर रखना होगा। इससे विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन ही निस्तारण की स्थिति चेक कर सकेंगे।