फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board High School, Intermediate students will get a chance to improve marks

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्रों को अंक सुधार के लिए मिलेगा मौका

Sun, 22 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
UP Board High School, Intermediate students will get a chance to improve marks
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 के परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका देने के लिए यूपी बोर्ड 18 सितंबर से छह अक्तूबर के बीच परीक्षा कराएगा। इस वर्ष इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों को भी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। अंक सुधार परीक्षा देने के इच्छुक परीक्षार्थी 27 अगस्त तक विद्यालय के प्रधानाचार्य के समक्ष आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटर परीक्षा 2021 में जिले में 91,176 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा न होने के चलते सभी परीक्षार्थियों को प्रमोट कर दिया गया था। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों ने प्रदर्शन कर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका देने के लिए बोर्ड परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्तूबर के बीच आयोजित होने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार यूपी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 12 और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 15 कार्य दिवस में कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर या अपने विद्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे भरकर 27 अगस्त तक प्रधानाचार्य के समक्ष जमा कराना होगा। अंक सुधार के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा केवल लिखित अंश के लिए होगी। आंतरिक मूल्यांकन और प्रेक्टिकल परीक्षा के अंक पहले वाले ही रहेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के अंक सुधार परीक्षा के अंक ही अंतिम माने जाएंगे। उनके लिए 31 जुलाई को घोषित परिणाम में लिखित अंश में प्राप्त अंक मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि परीक्षार्थी बिना किसी शुल्क के एक या एक से अधिक कितने भी विषयों में अंक सुधार के लिए परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के अंक सुधार परीक्षा के अंक ही अंतिम माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed