फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board: 76408 students will appear for the exam from today at 127 examination centres.

यूपी बोर्ड : 127 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आज से शामिल होंगे 76408 विद्यार्थी

Wed, 18 Feb 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 76408 students will appear for the exam from today at 127 examination centres.
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा जिले के 127 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से शुरू होगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी मंगलवार को पूरी हो गई। परीक्षा केंद्रों की त्रिस्तरीय ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों को 24 सेक्टर में बांटा गया है। चार सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक सीटिंग प्लान बनाने में व्यस्त देखे गए। परीक्षा में 76408 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा बुधवार से शुरू होगी, लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही विभागीय अधिकारी अंतिम रुप देने में लगे रहे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों को 24 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही एक-एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है।
पहली पाली हाईस्कूल हिंदी सुबह 8.30 बजे से सुबह 11.45 बजे तक और दूसरी पाली इंटरमीडिएट हिंदी 2बजे से 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा पर नजर रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ डायट प्रवक्ता और पं.दीनदयाल माडल राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चार सचल दस्ता का गठन किया गया है।
इसके साथ ही चार जोनल मजिस्ट्रेट चक्रमण कर परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम के साथ ही बोर्ड और राज्य मुख्यालय स्थित कंट्रोल रुम से परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जाएगी।
बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल बालक 19285 बालिका 18146 सहित 37431, इंटरमीडिएट में बालक 20,004 बालिकाएं 18973 सहित 38977 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में 35 परीक्षार्थियों की संख्या पर दो-दो कक्ष निरीक्षकों सहित 4366 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।


0000000000000000000
केंद्रों की 24 घंटे होगी ऑनलाइन निगरानी
बुधवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर परीक्षा के लिए बोर्ड ने जनपद को संवेदनशील घोषित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम के साथ ही बोर्ड और राज्य मुख्यालय स्थित कंट्रोल रुम से परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। स्ट्रांग रुम से डबल लॉक खोलने, कॉपी-पेपर की सुरक्षा के लिए लगाए गए कर्मचारियों-शिक्षकों की पूरी जानकारी एक रजिस्टर पर मेंटेन की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर एसटीएफ और एलआईयू की टीम नजर रखेंगी। साथ ही अपनी रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भेजेगी। इसके साथ ही जिलास्तरीय और राज्यस्तरीय कंट्रोल रुम से ऑनलाइन निगरानी के दौरान कहीं संदिग्ध स्थिति मिलने पर बोर्ड एसटीएफ को इनपुट उपलब्ध कराएगा।







परीक्षा सूचना के लिए मोबाइल नंबर जारी
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की निगरानी के दौरान सूचना के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की तरफ से मोबाइल नंबर 7525865474, 9721824421 जारी किया गया है। इस नंबर पर सचल दस्ता, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षार्थी, अभिभावक सूचना दर्ज कराएंगे।









बोर्ड परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। किसी परीक्षा केंद्र से गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -गौतम प्रसाद, डीआईओएस मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article