फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Motorcyclist critically injured after collision with pickup truck

Mau News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर

Sat, 26 Sep 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist critically injured after collision with pickup truck
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर चट्टी के पास बृहस्पतिवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार फरिदनपुर गांव निवासी पप्पू यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चचेरे भाई 24 सितंबर की शाम करीब चार बजे केंद्रीय विद्यालय कंधेरी से मोटरसाइकिल से जा रहे थे। अभी रणवीरपुर गांव स्थित चट्टी के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सरायलखंसी पुलिस ने पिकअप चालक मो. साबिर शाह पुत्र निजामुद्दीन शाह, निवासी यूसुफपुर मोहम्मदाबाद, गाजीपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed