फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board: 223 students left the exam

यूपी बोर्ड : 223 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 01 Mar 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 223 students left the exam
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वायस रिकाॅर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल अरबी फारसी, इंटरमीडिएट गृह विज्ञान, व्यवसायिक अध्ययन, की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बीच परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा केंद्रों की जिलास्तरीय कंट्रोल रूम सहित त्रिस्तरीय ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही थी। पहली पाली की परीक्षा में 2980 के सापेक्ष 2757 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा कक्ष से बाहर निकल रहे परीक्षार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था।
विज्ञापन

परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान, व्यवसायिक अध्ययन की परीक्षा हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनकों 23 सेक्टरों में बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक-एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य और जीजीआईसी के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में चार सचल दस्ता और चार जोनल मजिस्ट्रेट चक्रमण कर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का निरीक्षण करते रहे। पहली पाली की परीक्षा 2980 के सापेक्ष 2757 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

दूसरी पाली में 16 परीक्षाथियों ने छोड़ी परीक्षा
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की दूसरी पाली मेें इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र सहित अन्य विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 295 के सापेक्ष 279 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed