फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Under the weight of lawsuits courts

मुकदमों के बोझ तले दबी अदालतें

Tue, 26 Apr 2016 11:40 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Tue, 26 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Under the weight of lawsuits courts
मऊ अदालत
न्यायमूर्ति पीएन भगवती ने कहा था कि देर से मिला न्याय न्याय नहीं रह जाता। लेकिन इसके विपरीत अदालतों में पीठासीन अधिकारियों की कमी व मुकदमों की संख्या के हिसाब से न्यायालय कार्यरत न होने के चलते लोगों को न्याय पाने में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन

 

 

जनपद में लंबित मुकदमों की संख्या पर नजर डालें तो विभिन्न प्रकृति के कुल 73653 मामले लंबित हैं। इसमें 40042 मामले फौजदारी तथा 33611 मामले सिविल के है। लंबित मुकदमों की संख्या के हिसाब से कम से कम तीस से अधिक न्यायालय की आवश्यकता है। जबकि मात्र 16 न्यायालय ही कार्यरत हैं। इसमें भी तीन में पीठासीन अधिकारी तैनात नहीं है। 

विज्ञापन

 


दीवानी कचहरी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सैयद मुख्तार अहमद कहा कहना है कि लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए 16 न्यायालय हैं। लेकिन यह नाकाफी है। करीब 30 कोर्ट की आवश्यकता है। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शम्सुल हसन का कहना है कि लंबित मुकदमों की संख्या के हिसाब से 50 कोर्ट की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें एसीजेएम की तीन, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन के दो के अलावा जूनियर डिवीजन में कोर्ट स्थापित किए जाने की  जरूरत है। 

 


मुकदमों की संख्या के बाबत बताया कि अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों की कमी व रिक्त पड़े न्यायालयों के चलते मुकदमों के निस्तारण में देर होती है। सिविल कोर्ट सेंट्रल सेंट्रल बार के महामंत्री दारोगा सिंह ने बताया कि वर्तमान में कार्यरत कोर्ट से तीन गुना न्यायालयों की आवश्यकता है। इसके लिए जिले के प्रशासनिक न्यायाधीश से भी मिलकर समस्या से अवगत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed