फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled pickup hit bike rider died relatives crying

Mau News: बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Sat, 03 May 2025 03:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 03 May 2025 03:47 PM IST
सार

कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा में बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। बता दें कि मृतक घटना के समय हेलमेट पहने था लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट भी काम नहीं आया और उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। 
 

विज्ञापन
Uncontrolled pickup hit bike rider died relatives crying
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार के पास शनिवार की दोपहर में एक बेकाबू पिकप ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक नीचे आ गिरा, जहां हेलमेट पहने होने के बाद भी पिकप का पहिया गुजरने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान बलिया जिला निवासी के रूप में हुई है, वह अपनी पत्नी के ननिहाल इंदारा में आया था, जहां से घर वापसी के समय वो हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान बलिया जिला के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी दिलीप चौहान (35)पुत्र नागेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिलीप गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करता था, वो दिन दिन पहले ही गुजरात से छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।हर बार की तरह वह जब भी छुट्टी पर आता था तो रिश्तेदारी में जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से वह शनिवार की सुबह अपनी पत्नी आरती के ननिहाल आया हुआ था। जहां से वो दोपहर एक बजे के करीब वापस अपनी बाइक से पांडेयपुर गांव लौट रहा था। अभी वह कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार के पास पहुंचा था कि मऊ से मधुबन की ओर जा रहे बेकाबू पिकप ने टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही दिलीप बाइक समेत नीचे आ गिरा।

वह संभल पाता इसी बीच पिकप का अगला पहिया उसके सिर से गुजर गया।इससे हेलमेट पहने होने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक एक एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


इस घटना को लेकर कोपागंज थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस शव को पीएम के लिए भेजवाया, साथ ही फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed