फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled bike hits woman, she dies

Mau News: बेकाबू बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

Mon, 18 Sep 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike hits woman, she dies
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव के पास शनिवार की देर शाम बेकाबू बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजनों ने अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मधुबन थाना क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रमावती देवी पत्नी दयाशंकर शनिवार की शाम करीब पांच बजे गांव की मुख्य सड़क से अपने घर को जा रहीं थीं। इस बीच बेकाबू बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। रमावती गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां कुछ देर बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मधुबन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस ने महिला के जेठ प्रेमचन्द की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed