{"_id":"60b7b6778ebc3e00d33f2d8c","slug":"uncontrollable-truck-crushes-disabled-youth-death-mau-news-vns592683336","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने दिव्यांगों युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने दिव्यांगों युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित शहीद चौक के पास बुधवार की देर शाम लगभग 7:45 बजे बेकाबू ट्रक ने ट्राई साइकिल पर जा रहे एक दिव्यांग युवक को कुचल दिया जिससे घटना स्थल पर ही दिव्यांग युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
कस्बे के फरीदपुर मोहल्ला निवासी भोला गुप्ता की शहीद चौराहे के पास चाय मिठाई की दुकान है। भोला का दिव्यांग बेटा मोहन 20 वर्ष ट्राई साइकिल से घर से दुकान पर पिता का हाथ बताने रोजाना आता था और शाम को दुकान का काम समाप्त हो जाने पर ट्राई साइकिल से ही घर वापस चला जाता था। बुधवार की दुकान का काम समाप्त होने पर ट्राई साइकिल से घर के लिए निकला।
शाम लगभग 7:45 बजे दुकान से निकलकर शहीद चौराहे के पास पहुंचा ही था कि सड़क में गड्ढे में ट्राई साइकिल असंतुलित होकर फंस गई। इसी दौरान आजमगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने ट्राई साइकिल समेत दिव्यांग युवक को कुचल दिया। घटना के बाद चालक ट्रक सहित कोतवाली के सामने से होते हुए भाग निकला। अचानक हुए इस हादसे की सूचना लोगों ने मोहन के पिता भोला को और पुलिस को दी। पुलिस ने हादसे के बाद भाग रहे चालक को पकड़ने के लिए रानीपुर दक्षिण टोला थाने की पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की के लिए भेजने की व्यवस्था कर रही थी। इस मामले में कोतवाल नीरज पाठक का कहना था कि दुर्घटना करने वाले चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।