फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable car collides with bike, three injured including woman

बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर, महिला सहित तीन घायल

Wed, 09 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collides with bike, three injured including woman
चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव के पास बुधवार की शाम बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के खरपुर गांव निवासी आकाश 22 पुत्र दिनेश राम अपनी मौसी रीनू 32 और भाई समीर 12 को बैठाकर बाइक से चिरैयाकोट की तरफ आ रहा था। अभी वह आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग भीखमपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि गाजीपुर की तरफ से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक सहित दोनों सवार घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed