फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable Bolero hit the bike first, then in the handcart, one injured

बेकाबू बोलेरो ने पहली बाइक में मारी टक्कर, फिर ठेले में, एक घायल

Thu, 18 Nov 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Bolero hit the bike first, then in the handcart, one injured
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के कठघरा शंकर में बुधवार की दोपहर बेकाबू बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के बाद घबराए चालक ने भागने के चक्कर में सड़क किनारे लगे चाट का ठेला को भी टक्कर मार दिया। हादसे के बाद गुस्साएं लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को हवाले कर दिया। उधर सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी गोपाल (26) पुत्र श्रीकिशुन बाइक से जनपद मुख्यालय की तरफ जा रहा था। अभी वह कठघरा शंकर के पास पहुंचा था कि मधुबन की तरफ आ रहा बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिपोर्ट कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद भागने के चक्कर में खीरीकोठा के पास कठघरा शंकर निवासी रामबाबू पुत्र संतोष के चाट के ठेला को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर पुन: भागने लगा। लेकिन दुबारी मोड़ के पास बोलेरो को रोककर ग्रामीणों ने चालक की जमकर धुनाई कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बोलेरो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed