फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable bike collides with bicycle, elderly man dies, teenager's condition critical

Mau News: बेकाबू बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत किशोर की हालत गंभीर

Tue, 19 Mar 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable bike collides with bicycle, elderly man dies, teenager's condition critical
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव स्थित विद्युत सब स्टेशन की पुलिया के पास रविवार की देर शाम एक बेकाबू बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मारी। इसमें साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार किशोर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। घायल की हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बैजापुर गांव निवासी श्रीपत राजभर (60) रविवार को किसी काम से बड़ागांव गए थे। देर शाम वह साइकिल से घर आ रहे थे। अभी वह दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के पुलिया से अपने गांव जाने वाले रास्ते पर मुड़े ही थे कि पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मारी। दुर्घटना में साइकिल सवार श्रीपत के साथ बाइक सवार कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर गांव के पुरामहरूफ मोहल्ला निवासी आरिफ (16) पुत्र इकलाख भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक पर अन्य दो युवक भी सवार थे जो घटना के बाद वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय आरिफ घर से जिला मुख्यालय किसी काम से आ रहा था। मृतक के दो पुत्र हैं जिसमें बड़ा लड़का सऊदी अरब और दूसरा बैंगलोर में नौकरी करता है।
विज्ञापन

-------------------

बाइक चला रहे नाबालिगों ने नहीं पहना था हेलमेट
दक्षिण टोला थाना के रैनी गांव में जिस बाइक चलाने वाले नाबालिग की बाइक से बुजुर्ग की साइकिल में टक्कर हुआ, स्थानीय लोगों के मुताबिक किशोर ने हेलमेट नहीं पहना था। उसके भी हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोट लगी थी। युवक हेलमेट पहना होता तो शायद उसके सिर में गंभीर चोट नहीं लगती।
विज्ञापन


--------------------
बाइक की टक्कर एक घायल

मऊ। दक्षिण टोला थाना के कासिमपुर गांव के पास बीती रात मार्ग दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक कासिमपुर गांव निवासी अंगद चौहान बीती रात किसी काम से मुख्यालय गया था। देर रात को वापस आने के बाद अभी वह अपने गांव जाने वाले मार्ग पर जाने के लिए मुड़ा था कि अचानक पीछे से एक बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अंगद चौहान पुत्र खर चौहान घायल हो गया। जब तब आस-पास के लोग पहुंचते टक्कर मारने वाला बाइक सवार वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed