फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two youths riding a bike are serious after being hit by a car

कार के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर

Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike are serious after being hit by a car
मऊ। घोसी कोतवाली के नवापुरा स्थित नेशनल हाइवे पर रविवार की शाम लगभग 7.30 बजे स्विफ्ट कार व बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके पर अपनी कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने इस संबंध में कार चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली के लाखीपुर गांव निवासी हरिन्द्र (42 वर्ष) पुत्र हरिश्चंद्र अपने मित्र गुड्डू (41 वर्ष) पुत्र बिंदेश्वरी के साथ अपनी बाइक से घोसी से अपने घर लाखीपुर जा रहा था। घोसी के नवापुरा के पास मऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को घोसी के निजी अस्पताल भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने दुर्घटनाग्रस्त हुई दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घायल हरिंद्र के भाई रामप्रवेश द्वारा इस घटना के संबंध में स्विफ्ट कार चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के लिए तहरीर दी गई। पुलिस ने देर रात कार चालक के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed