फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two yellow bridges will become operational in October.

Mau News: अक्तूबर में चालू हो जाएंगे दो पीला पुल

Mon, 12 Oct 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two yellow bridges will become operational in October.
नगर के हनुमानघाट पर पीपा पुल का  हटाया गया पीपा । संवाद
नगर के हनुमानघाट और रतनपुरा ब्लॉक के ठैचा स्थित उपटा घाट का पीपा पुल अक्तूबर महीने में शुरू हो जाएगा। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने इसके लिए 12 अक्तूबर को एसई लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है। वहां से हरी झंडी मिलने पर टेंडर के बाद काम शुरू होगा। इसके चालू होने से करीब 2.50 लाख आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

हनुमान घाट का पीपा पुल बीते अप्रैल महीने में लगा और जुलाई महीने में खोल दिया गया था। पीपा पुल खोले जाने का नगर के निषाद नगर वार्ड के लोगों ने तीन दिन लगातार विरोध प्रदर्शन किया था। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा की घोषणा के बाद तमसा नदी के हनुमान घाट पर पीपा पुल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने 60.20 लाख रुपये से पीपा पुल लगाया था। तीन अप्रैल को कैबिनेट मंत्री ने लोकार्पण किया था, इससे शहर की 20 हजार की आबादी को प्रत्यक्ष जबकि 50 हजार से अधिक लोगों अप्रत्यक्ष रूप से आवागमन में सहूलियत मिली। इस घाट पर पुल नहीं होने से रोजाना 500 से अधिक स्कूली बच्चे नाव से ही स्कूल आने जाने को विवश थे। सबसे अधिक दिक्कत बाढ़ और बारिश के समय होती है।
विज्ञापन

निषादनगर, चकशादी, बहिरबग्गा, कोल्हाण सहित अन्य मुहल्ले के करीब बीस हजार की आबादी बीते कई सालों से नगर में आवाजाही के लिए तमसा नदी को नाव से आते-जाते थे। सड़क मार्ग से उन्हें आने के लिए करीब पांच किमी अतिरिक्त की दूरी तय करनी पड़ती थी। वहीं रतनपुरा ब्लॉक के ठैचा स्थित पीपा पुल मऊ, बलिया और गाजीपुर तीन जिलों को आपस में जोड़ता है। इसके बन जाने से दक्षिणांचल क्षेत्र के करीब दो लाख निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पीपा पुल तमसा नदी पर स्थित हैं। नदी की जलस्तर बढ़ने की आशंका पर इन्हें हटा दिया गया था, बाद में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गई थी। नियम के अनुसार दोनों को 15 अक्तूबर तक चालू कर देना चाहिए, लेकिन अब भी जलस्तर अधिक है। पीपा पुल का टेंडर कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। मंजूरी मिलने पर काम शुरू हो जाएगा और इस महीने के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। - सुदामा प्रसाद, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed