Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two years ago, a couple posed as parents and sold the child in Rajasthan.

Mau News: दो साल पहले नकली माता-पिता बनकर दंपती ने राजस्थान में बेच दिया था

Thu, 11 Jun 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two years ago, a couple posed as parents and sold the child in Rajasthan.
रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में मंगलवार को फंदे पर किशोरी का शव लटका मिला था। इस मामले में एक और तथ्य सामने आया है। मई 2024 में इस किशोरी को शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी निवासी दंपती ने नकली माता-पिता बनकर राजस्थान में एक लाख में बेच दिया था। खरीदने वाले ने नाबालिग से शादी कर ली थी। पिता की तहरीर पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला कोर्ट में चल रहा था। 1 जून को पीड़िता और उसके पिता तारीख पर गए थे। अगली सुनवाई 8 जून को होनी है।
विज्ञापन




पिता ने बताया कि उनकी बेटी काफी समय से बुरे दौर से गुजरते हुए इस दुनिया से चली गई। उन्होंने बताया कि मई 2024 में उनकी बेटी अचानक गायब हो गई थी। बेटी की काफी तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं मिल सका। फिर गांव के प्रधान की मदद से 31 मई को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद बेटी ने फोन कर राजस्थान में होने की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस की मदद से उसे राजस्थान से लाया।
विज्ञापन




पिता के अनुसार, किशोरी ने बताया था, मऊ रेलवे स्टेशन पर उसे सोनी नाम की महिला मिली, जिसने उसे दंपती उर्मिला और पवन के हवाले कर दिया। दोनों ने करीब एक महीने तक उसे अपने पास रखा। आरोप है कि उर्मिला और पवन ने बेटी आधार कार्ड बनवा लिया था और उसमें खुद को उसके माता-पिता के रूप में दर्ज कराया। उसे घुमाने के बहाने राजस्थान ले जाकर वहां धन्ना नाम के व्यक्ति को एक लाख रुपये में बेच दिया। धन्ना ने बेटी के साथ जबरदस्ती शादी की। बाद में चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जमानत पर चल रहे धन्ना के खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि घटना के बाद यह मामला उनके संज्ञान में आया था और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed