फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two transformers burnt due to overload, major accident averted

Mau News: ओवरलोड से जल गए दो ट्रांसफार्मर, बड़ा हादसा टला

Thu, 25 Apr 2024 03:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Two transformers burnt due to overload, major accident averted
मऊ। शहर के खेदूपुरा मुहल्ले में बुधवार दोपहर लगभग एक बजे 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर ओवर लोड के कारण धूं-धूंकर जलने लगे। आग की लपटें उठती देख मुहल्ले के लोगों ने किसी तरह पानी डालकर उस पर काबू किया। ट्रांसफार्मरों के जलने से खेदूपुरा के पुराने मुहल्ले और नए मुहल्ले के 600 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायर बिग्रेड को कई बार फोन किया लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। ट्रांसफार्मरों से निकल रही आग की लपटों से मुहल्लेवासी घबरा गए। किसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन पर सूचना देकर सप्लाई कटवाई। मुहल्ले के युवकों ने किराए पर जनरेटर की व्यवस्था की और दो घरों का सबमर्सिबल चालू कर पानी से आग पर काबू पाया। इस दौरान एक घंटे तक ट्रांसफार्मर जलता रहा। गनीमत रही कि आसपास के घरों में आग नहीं लगी। इससे नगर में बड़ा हादसा होने से टल गया। इरफान, रेहान, मुर्तुजा अहमद, सलीम, इस्माइल आदि लोगों ने बताया कि पहले ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली। धीरे-धीरे आग की लपटें उठने लगीं। बताया कि उधर त्योहार के समय साड़ियों की बुनाई नहीं हुई अब ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली बाधित हो गई। जिसके चलते 600 से अधिक घरों के लूम बंद हो गए हैं। आपूर्ति बाधित होने से लोग गर्मी से बेहाल दिखे, वहीं पेयजल का संकट न हो इसके लिए नगर पालिका ने पानी से भरे टैंकर मुहल्ले में भिजवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed