{"_id":"6633e88add0fad69cc041d74","slug":"two-trailers-collided-on-four-lane-drivers-body-cut-into-pieces-and-taken-out-mau-news-c-295-1-mau1001-112163-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फोरलेन पर दो ट्रेलर भिड़े, गाड़ी काट कर निकाली ड्राइवर की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फोरलेन पर दो ट्रेलर भिड़े, गाड़ी काट कर निकाली ड्राइवर की लाश
विज्ञापन
दोहरीघाट। फोरलेन बाईपास पर गोंठा के समीप बुधवार देर रात डायवर्जन के पास दो ट्रेलर की टक्कर में चालक की मौत हो गई, हादसा इतना भीषण था कि पुलिस ने गाड़ी कटवा कर ड्राइवर की लाश निकाली और उसे पोस्टमार्टम के लिएी भेजा। वहीं खलासी की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र के फोरलेन पर फरसरा गांव के पास पेट्रोल पंप के समीप जहां से फोरलेन और गोंठा बाजार जाने के लिए रूट डायवर्जन है। वहीं पर बुधवार देर रात 11 बजे आगे जा रहे ट्रेलर को दूसरे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे टक्कर मारने वाले ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में बगल की सीट पर बैठा खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ट्रेलर की टक्कर के बाद हुई तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने फोन पर पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। खलासी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती के लिए भेजा गया। ट्रेलर का मृत ड्राइवर की पहचान मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी के रूप में हुई, जबकि खलासी की पहचान नहीं हो सकी थी।
डायवर्जन के पास पोल पर बिजली नहीं, रहता है अंधेरा
स्थानीय लोगों ने बताया कि डायवर्जन के पास बिजली के पोल तो लगे हुए हैं, लेकिन लाइट नहीं जलने से हमेशा अंधेरा रहता है। जिससे गोंठा बाजार होकर जाने वाले को भी अंधेरे के कारण परेशानी होती है, स्थानीय लोगों के मुताबिक आगे वाले ट्रेलर में बालू लदा था। दोनों ही ट्रेलर की गति तेज थी। डायवर्जन के पास पहुंचते ही पीछे वाले ट्रेलर ने टक्कर मार दी।