फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two trailers collide on Purvanchal Expressway, passenger dead, driver serious

Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो ट्रेलर भिड़े, खलासी की मौत, ड्राइवर गंभीर

Fri, 26 Apr 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Two trailers collide on Purvanchal Expressway, passenger dead, driver serious
मोहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली के करहां स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 269 किमी पॉइंट पर वृहस्पतिवार को दो ट्रेलरों में टक्कर हो गयी। इसमें पीछे से भिड़ने वाले ट्रेलर के खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिहार से बालू लादकर ट्रेलर सुल्तानपुर जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस पर 269 किमी रेस्ट रूम के पास पहले से खड़े ट्रेलर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर में बैठा 25 वर्षीय खलासी हर्षित यादव निवासी ज्ञानपुर थाना देवना जनपद आंबेडकर नगर की मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रेलर चालक 24 वर्षीय सौरभ यादव निवासी सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सुरक्षा दस्ता टीम पहुंची। आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रेलर को किसी तरह काटकर दोनों को ट्रेलर से बाहर निकाला। आनन- फानन में घायल चालक का एंबुलेंस की मदद से आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक खलासी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के मऊ जिला चिकित्सालय भिजवाया। चालक की स्थित चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed