{"_id":"580e508a4f1c1bba3cbc1d71","slug":"two-thousand-students-filled-voter-forms","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार छात्राओं ने भरे वोटर फार्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार छात्राओं ने भरे वोटर फार्म
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के पब्लिक सहर महिला पीजी कालेज बरामदपुर में अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में छात्राओं को मतदाता बनने का फार्म देते एसडीएम आर डी पांडेय।साथ में मौजूद डा.शमाशेख
जिला प्रशासन एवं अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में बरामदपुर स्थित पब्लिक महिला सहर पीजी कॉलेज में सोमवार को आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में दो हजार छात्राओं ने वोटर बनने के लिए फार्म भरे। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी निखिलचंद्र शुक्ला ने उन्हें वोटर बनने के फायदे बताए। साथ ही हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को मतदाता बनाने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है। अमर उजाला का महिला मतदाताओं को जागरूक कर उन्हें मतदाता बनाने का प्रयास सराहनीय है। महिला सशक्तिकरण से ही देश में समानता आएगी, जरूरत है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आएं।
रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद डीएम खुद भी जुलूस में करीब एक किमी तक पैदल चले। करीब आठ हजार छात्राओं की लगभग करीब एक किमी लंबी रैली में शामिल छात्राओं ने लोगों को मतदाता बनने और मतदान करने के लिए जागरूक किया। जागरूकता रैली कॉलेज परिसर से निकलकर रोडवेज चौराहा, गांधीनगर, स्टेशन रोड, विजय स्तंभ, सदर बाजार, जमीनवां, कलैंडर तिराहा होकर पुन: कॉलेज में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम ने पांच छात्राओं के मतदाता फार्म भरवाए। बाद में एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना आरडी पांडेय, डीआईओएस और प्रधानाचार्य जीजीआईसी शमा शेख ने दो हजार से अधिक छात्राओं के मतदाता पंजीकरण फार्म भरवाए। इस अवसर पर अब्दुल्लाह, राशिद शेख, प्रबंधक शेख सल्लू व प्राचार्य रमाशंकर तिवारी उपस्थित रहे।