फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two teenagers died due to drowning in Tamsa river

तमसा नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

Thu, 19 May 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers died due to drowning in Tamsa river
दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के भदेसरा में नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत के बाद विलाप करते प? - फोटो : MAU
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के बड़े भदेसरा में वृहस्पतिवार को दो किशोरों की मौत तमसा नदी में डूबने से हो गई। दोनों किशोर तमसा नदी में भैंस नहलाने के लिए नदी में उतरे थे। मृतकों में एक घोसी का निवासी था,वह भदेसरा में अपने ननिहाल में आया था। घटना से भदसेरा में मातम पसर गया। भदेसरा निवासी अनुराग 10 पुत्र विभूति राजभर और भदेसरा में ननिहाल में आया घोसी निवासी अमन 13 पुत्र जयचंद राजभर बृहस्पतिवार की दोपहर में अपने दो अन्य हम उम्र किशोरों के साथ नदी में भैंस नहलाने के लिए गए थे। इसी दौरान अनुराग और अमन गहरे पानी में चले गए। जानकारी मिलते ही लोगों ने डूबे किशोरों की तलाश शुरु कर दिया। कुछ देरी बाद उनके शव भी मिल गए। परिजन दोनों किशोरों के शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।उधर हादसे की जानकारी मिलते ही पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी, सभासद धीरज राजभर आदि ने मृतकों के घर पहुंचकर शोकसंतप्त परिजनों को सांत्वना दिया।

दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के भदेसरा में नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत की जानकारी के बाद प?

दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के भदेसरा में नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत की जानकारी के बाद प?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed