फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two sons killed his father in land dispute uncle and brother injured in mau up

यूपी: जमीन विवाद में परिवार में खूनी संघर्ष, बेटों ने की पिता की हत्या, चाचा और भाई सहित तीन घायल

Sat, 20 Mar 2021 10:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Mar 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Two sons killed his father in land dispute uncle and brother injured in mau up
demo pic

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार देर रात संपत्ति विवाद को लेकर परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दो बेटों ने फावड़े से प्रहार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। जबकि चाचा, भाई और चचेरे भाई को लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। साथ ही हमला करने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी गांव में रहने वाले बुधिराम शर्मा(65) के तीन बेटे हैं। छोटे बेटों अखिलेश और पिंटू शर्मा को शक था कि पिता जमीन बेचकर बड़े भाई राजेन्द्र की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा बाकी बची जमीन को बड़ी बहू पुष्पा के नाम करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर दो दिन पहले दोनो बेटों ने पिता से विवाद भी किया था। इसके बाद शुक्रवार की रात को दोनों ने भाई राजेन्द्र पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए पिता बुधिराम पर दोनो भाइयों ने फावड़े से हमला कर दिया। इससे बुधिराम की मौके पर मौत हो गई। जबकि हमले में बुधिराम के भाई भोला शर्मा(62) भोला का बेटा गड़डू शर्मा(40) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही घटना के बाद मौके पर मौजूद हमलावर अखिलेश और पिंटू को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर देर रात अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी और सीओ मधुबन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही मातहतों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed