फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two smugglers were arrested for selling liquor in a truck in Bihar

Mau News: ट्रक में शराब भरकर बिहार बेचने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers were arrested for selling liquor in a truck in Bihar
मऊ। अलग अलग शराब की दुकानों से शराब खरीदकर एक बड़ी खेप दो तस्कर इसे दोगुने दाम पर बेचने के लिए से बिहार निकले थे। इसी बीच शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की भोर में बलिया मोड़ से दोनों तस्करों को शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये है। पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी एएसपी महेश सिंह अत्री ने प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली एक ट्रक में बड़ी शराब की खेप को बिहार तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने भोर में करीब पांच बजे घेराबंदी कर एक ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की घेराबंदी से वह पकड़ा गया।
विज्ञापन

पकड़े गए तस्कर की पहचान अमित कुमार निवासी मालीपुर थाना नगरा जनपद बलिया, जबकि सुजित कुमार जायसवाल निवासी सिपाह थाना मधुबन के रूप में हुई। दोनों तस्करों ने बताया कि शराब की खेप उन्होंने अलग अलग शराब की दुकानों से खरीदी और अंग्रेजी शराब 49 पेटी 8 स्पेशल, देसी शराब 1 पेटी व अन्य कंपनियों की कई पेटी शराब की बड़ी खेप में बनाया। पुलिस द्वारा बरामद शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई। तस्करों को गिरफ्तार करने वाले में कोतवाल अनिल सिंह, सुभाष चन्द्र, प्रमोद कुमार सिंह, विनोद कुमार सरोज, विजय आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed