{"_id":"684c69c6fb8ab955a303662f","slug":"two-smugglers-arrested-with-liquor-worth-rs-10-lakh-being-taken-to-bihar-in-a-milk-tanker-mau-news-c-295-1-svns1029-129201-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दूध के टैंकर में बिहार ले जाई जा रही 10 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दूध के टैंकर में बिहार ले जाई जा रही 10 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मऊ/घोसी। एसओजी और घोसी कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम संयुक्त रूप से दूध के टैंकर में तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 10 लाख रुपये की शराब हडहुआ के पास से पकड़ा। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एसपी इलामारन जी ने दी।
एसपी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर संयुक्त टीम ने घोसी के हड़हुआ स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से बृहस्पतिवार की शाम एक टैंकर को पकड़ा। जब उसकी जांच की तो उसमें 173 पेटी शराब (8 पीएम) बरामद हुई। इस दौरान रंजीत कुमार पांडेय निवासी भादा थाना बगेनगोला जिला बक्सर बिहार और सरोज चौहान निवासी ग्राम तारनपुर थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार को गिरफ्तार किया।
एसपी ने बताया पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। उन्हाेंने बताया कि टैंकर मालिक कल्लू राय पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस को धोखा देने की नीयत से तस्करों ने दूध के बीच शराब की खेप तस्करी करने की योजना बनाई थी। लेकिन सटीक मुखबिरी से पुलिस को यह सफलता मिली।