फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two sisters have brought glory to the district, one becoming a sub-inspector and the other selected for Khelo India.

Mau News: दो बहनों ने बढ़ाया जिले का मान, एक बनी उपनिरीक्षक दूसरी का खेलो इंडिया में चयन

Mon, 22 Sep 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two sisters have brought glory to the district, one becoming a sub-inspector and the other selected for Khelo India.
खेलो इंडिया और उप निरीक्षक बनी खिलाड़ियों का सम्मान करते जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र - फोटो : mathura
मऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की दो महिला खिलाड़ियों का चयन सरकारी नौकरी में हुआ है। इसमें एक उपनिरीक्षक जबकि दूसरे का चयन खेलो इंडिया में हुआ है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी डीपी सिंह ने बताया महिला हॉकी खिलाड़ी शशि कला का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। साथ ही शशि कला की छोटी बहन आरिका का चयन खेलो इंडिया में चयन हुआ है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर डीएम ने दोनों बहनों को सम्मानित किया। शशि कला और आरिका दोनों बहने स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी की खिलाड़ी हैं। ऑफीसर्स कॉलोनी भुजौटी में रहती हैं। डीएम ने कहा कि आरिका का चयन खेलो इंडिया में होने पर जनपद के प्रशिक्षकों में उत्साह का माहौल है, इन दोनों बहनों के चयन से जनपद के खिलाड़ी निश्चित रूप से प्रेरित होंगे। बताया कि आरिका के खेलो इंडिया में चयन होने पर भारत सरकार की ओर से 20 हजार का फेलोशिप मिलेगा। भारतीय टीम में चयन के लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के रूप में हुई, जो जमीनी स्तर पर खेलो को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। 2019 में, भारतीय ओलंपिक संघ ने इस पहल में भागीदारी की, इसके परिणामस्वरूप खेलो इंडिया यूथ गेम्स के रूप में फिर से ब्रांडिंग की गई। वार्षिक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं युवा एथलीटों को ओलंपिक और स्वदेशी खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक मंच देती, देश भर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा और देश की समग्र खेल सफलता में भी योगदान देती हैं। वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक ओमेंद्र सिंह की देखरेख में दोनों बहनें ट्रेनिंग ले रही थीं। उधर इस उपलब्धि पर एसपी इलामारन जी भी शशि कला को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने और आरिका का खेलो इंडिया में चयन एवं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed