{"_id":"6134f6be8ebc3ec7722ac43d","slug":"two-sides-clashed-over-land-dispute-four-injured-mau-news-vns609902830","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत के भीरा मुहल्ले में रविवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए, वहीं पुलिस इस मामले में एक पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
नगर पंचायत वलीदपुर के वार्ड 3 भीरा मुहल्ला निवासी इस्लाम तथा शकील के बीच मदरसे के पुराना जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार को सुबह इस्लाम आजाद तथा शकील के बीच इसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई, जहां बात बढ़ने पर दोनों पक्षों से ईंट पत्थर लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से सफी अहमद (60), शकील अहमद (42), मोहम्मद दानिश (24), इजहारुलहक (35) घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष केे चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए तहरीर दी। एसओ नीरज कुमार पाठक ने बताया कि पुराने जमीनी विवाद मेंदोनों पक्षों में मारपीट हो गई।दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए तहरीर दी है। जांच कर दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।