फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two sides clash in ground dispute, six people injured

जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, छह लोग घायल

Mon, 16 Nov 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash in ground dispute, six people injured
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष छह और दुसरे पक्ष से सात लोगों सहित दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ताजोपुुुर गांव निवासी जय प्रकाश सिंह और बीरकल्लू सिंह के बीच कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। सोमवार को सुबह एक पक्ष ने उसकी जमीन पर झाड़ू लगाने पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दानों पक्षों की ओर से लाठी डंडे निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से जयप्रकाश सिंह (60), ओमप्रकाश सिंह (55), मुन्ना सिंह (50), दीपू (19) और सोनू (35) और दूसरे पक्ष से बीरकल्लू (65), लोहा सिंह (24), सतेंद्र (40), जोगेंद्र सिंह (50) घायल हो गए। घायलों का इलाज पीएचसी परदहां पर कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष छह और दूसरे पक्ष से सात लोगों सहित दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed