{"_id":"695eab0fa00f549620003ba4","slug":"two-people-trying-to-steal-a-bike-were-caught-mau-news-c-295-1-svns1028-138951-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाइक चोरी का प्रयास कर रहे दो लोगों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाइक चोरी का प्रयास कर रहे दो लोगों को पकड़ा
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव मोड़ पर मंगलवार सुबह बाइक चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक और दोनों को थाने ले आई। दुकान मालिक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार डुमरांव मोड़ निवासी रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी डुमरांव मोड़ पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान है और घर के सामने दोपहिया वाहनों का गैरेज है। आरोप लगाया कि बीते मंगलवार की सुबह करीब ताजोपुर निवासी मनोज गुप्ता अपनी बाइक गैरेज में बनवाने के लिए लाए थे।
इसी दौरान पिपरीडीह निवासी डब्लू खरवार और आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा बाइक चोरी कर ले जाने लगे बाइक ले जाते देख गैरेज संचालक को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पर पहुंची और दोनों आरोपियों को थाने ले आई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, रजनीश की तहरीर पर पुलिस ने डब्बू और सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।