फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two people including woman arrested with 18 kg of hashish in mau

Mau News: 18 किलो चरस के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार, एसओजी और पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

Wed, 07 Jan 2026 04:55 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 07 Jan 2026 04:55 PM IST
सार

मऊ जिले में 18 किलो चरस के साथ महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले को लेकर शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर एसपी ने खुलासा किया। 

विज्ञापन
Two people including woman arrested with 18 kg of hashish in mau
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की दोपहर मऊ जंक्शन के रामलीला मैदान से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से झोले में रखा गया 18 किलो चरस बरामद किया। इनकी कीमत करीब नौ करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन


तस्कर इसे नेपाल से लेकर पहुंचे थे। यह खेप मऊ से उत्तराखंड पहुंचानी थी। जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में चरस बरामद हुई है। प्रेसवार्ता में एसपी इलामारन जी ने बताया कि काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना पर पुलिस टीम जंक्शन पर अलर्ट मोड पर मंगलवार की सुबह चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान सूचना मिली चरस की एक बड़ी खेप लेकर रामलीला मैदान के पास दो तस्कर खड़े हैं। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल अनिल सिंह, एसओजी प्रभारी मनोज सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दबिश दी। वहां से मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी इमाम अली और पश्चिम बंगाल के मोसीरहट निवासी नाजमा को पकड़ा। नजमा के थैले से पांच किलो .75 ग्राम और इमाम अली के पास से 12 किलो 74 ग्राम चरस बरामद की गई। बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 9 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2017 में जेल जा चुका है इमाम अली
एसपी ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर इमाम एक शातिर किस्म के अपराधी हैं जो नशीले पदार्थों/ चरस की तस्करी करता हैं। पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वह तस्करी के लिए ट्रेन की यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। बताया कि नेपाल से वह यह खेप तस्करी के लिए मुरादाबाद और उत्तराखंड में पहुंचाना था। पूछताछ में बताया कि वह दो बार तस्करी करने में सफल भी रहा। वहीं 2017 में वह तस्करी के मामले में जेल भी जा चुका है।

 
छह महीने में पुलिस ने दूसरी खेप बरामद की
शहर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ की टीम ने जून 2025 में तीन करोड़ रुपये कीमत का 12.50 क्विंटल गांजा बरामद किया था।तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए नीयत से एक ट्रक को आर्मी के ट्रक का रूप देकर गाजा की तस्करी करने की योजना तस्करों ने बनाई थी, लेकिन संयुक्त टीम ने शहर कोतवाली के तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज के पास ट्रक को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed