फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two passengers from Nepal fell from Saryu Yamuna Express, condition critical

Mau News: सरयू यमुना एक्सप्रेस से गिरे नेपाल के दो यात्री, हालत गंभीर

Sun, 19 May 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two passengers from Nepal fell from Saryu Yamuna Express, condition critical
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण पट्टी गांव के पास शुक्रवार रात 11 बजे सरयू यमुना एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे नेपाल के दो यात्री अचानक ट्रेन से गिर गए। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच किसी यात्री ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद गोहना के स्टेशन मास्टर, आजमगढ़ आरपीएफ और कोतवाली पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंची। पेट्रोलिंग टीम दोनों घायलों के पास पहुंची। दोनों को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों की पहचान नितेश (15) और दीपक (27) निवासी नेपाल के रूप में हुई। दोनों के पास से मिले टिकट के पता चला कि बिहार के सकरी जंक्शन से अंबाला जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed