फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two parties clashed while placing the transformer

Mau News: ट्रांसफार्मर रखने के दौैरान दो पक्ष भिड़े, एक घायल

Mon, 04 Mar 2024 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed while placing the transformer
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हिकमा स्थित वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय मार्ग के किनारे ट्रांसफार्मर रखने के विवाद में दो पक्षों में रविवार की देर शाम मारपीट हो गई। इसमें एक युवक समेत ट्रांसफार्मर मैकेनिक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर आई और दोनों पक्ष को समझाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम हिकमा गोरखपुर राष्ट्रीय मार्ग के किनारे 100 केवी का ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था। यहां कुछ दिन पूर्व चबूतरा बना कर छोड़ा गया था। रविवार की शाम जब बिजली कर्मी ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे तो एक युवक ईंट पत्थर चलाने लगा जिसके चलते वसा उल्लाह (40) वर्ष निवासी हिकमा का सिर फट गया इसके साथ ही ट्रांसफार्मर लगाने आए ट्रांसफार्मर मैकेनिक भी ईंट के चपेट में आने से घायल हो गया। इस बाबत थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed