फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two parties clashed in front of officials who went to inspect

निरीक्षण करने गए अधिकारियों के सामने भिड़े दो पक्ष

Sun, 23 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in front of officials who went to inspect
कोपागंज (मऊ)। थाना सेंदुराइच गांव में सार्वजनिक नाली के निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों के सामने रविवार की दोपहर दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडा के साथ ईट पत्थर से हमला कर दिए। माहौल बिगड़ता देख निरीक्षण को पहुंचे सचिव के साथ प्रधान और जेई मौके से घिसक लिए। मारपीट में दोनों तरफ से एक महिला सहित दस लोग बुरी तरह से घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाई। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की तरफ से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोपागंज ब्लॉक के सेंदुराइच गांव की यादव बस्ती में कई वर्षों से जल जमाव की समस्या है। ग्रामीणों की शिकायत पर इस समस्या का समाधान करने के लिए रविवार की दोपहर प्रधान, सचिव और जेई यादव बस्ती पहुंचे। प्रधान के नेतृत्व में सचिव और जेई नाली निर्माण के लिए नाप जोख शुरु किए। तभी यादव बस्ती के निवासी दो लोग वहां पहुंचकर आपस में बहस शुरु कर दिए। देखते-देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरु हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और लाठी डंडे चलने लगें। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। मारपीट होने पर सचिव, प्रधान और जेई वहां से खिसक लिए। मारपीट में एक पक्ष से श्रीराम यादव (63), रघुनाथ यादव (77), शैलेश यादव (30), मंगेश यादव (17), बृजेश यादव (28) तथा दूसरे पक्ष से अवधेश यादव (60), चंदन (30) और एक महिला सहित दो लोग बुरी तरह घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed