फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two parties clash over Ambedkar statue, measurement was done

Mau News: आंबेडकर प्रतिमा को लेकर भिड़े दो पक्ष, पैमाइश कराई गई

Wed, 05 Feb 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over Ambedkar statue, measurement was done
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी के बबुआपुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा के स्थल को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर नायाब तहसीलदार, सीओ सिटी तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां राजस्व-पुलिस की टीम ने मौके पर जमीन की पैमाइश कराकर मामले को शांत कराया। विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों से दो लोगों को थाने ले आई है। परदहां ब्लॉक के बबुआपुर गांव निवासी अजय कुमार और अच्छे लाल और उनके परिवार आरोप है कि प्रधान दलित बस्ती के लोगों के साथ मिलकर एक साल पहले रविदास जयंती पर जबरदस्ती उनकी जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा का निर्माण कराया था। जबकि जमीन का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। वहीं प्रधान बच्चन राम और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर बाबा साहेब की प्रतिमा है वह जमीन सरकारी है। मंगलवार को प्रतिमा की साफ-सफाई करने के दौरान दूसरे पक्ष के लोग विवाद कर रहे थे। वहीं इस संबंध में सीओ सिटी सदर अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि बबुआपुर गांव के दलित बस्ती में बाबा भीमराव आंकेडकर की प्रतिमा स्थल को लेकर दलित बस्ती के लोगों में आपसी विवाद था। दोनों पक्षों की सहमति पर नायाब तहसीलदार की उपस्थिति में राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश कर प्रथम दृष्टया मामले को सुलझा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed